फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Under the Gobar Dhan scheme, the plant will be established with 25 lakhs

गोबर धन योजना के तहत 25 लाख से स्थापित होगा संयंत्र

Sat, 20 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Under the Gobar Dhan scheme, the plant will be established with 25 lakhs
बलिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोबर धन योजना को धरातल पर उतारने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में चिलकहर ब्लॉक के बछईपुर में स्थित गो आश्रय स्थल के पास 25 लाख की लागत से संयंत्र लगाए जाएंगे। शासन से मंजूरी मिल गई है। बतौर कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत की ओर से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले शासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोबर धन योजना के संचालन का निर्देश दिया गया। इसके तहत, इस योजना से जिले के बड़े पशुपालकों को जोड़ा जाना है। पहले चरण में जिले के 28 गो आश्रय स्थलों में प्रोजेक्ट शुरू किया जाना है। यहां बायोगैस संयंत्र स्थापित होगा। बायोगैस से बिजली बनाने के लिए उच्च क्षमता के जनरेटर लगेंगे, जो डीजल से नहीं बल्कि बायोगैस से ही चलेंगे। जैविक खाद बनाने के लिए हाईटेक कारखाना लगेगा। यहां से तैयार खाद को बाजारों में भी बेचा जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से चिलकहर ब्लॉक के बछईपुर में स्थित गो आश्रय स्थल में 25 लाख की लागत से संयंत्र स्थापित करने के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। बतौर कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत चिलकहर को नामित किया गया है। बताया जाता है कि गो आश्रय परिसर में जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ समेत 12 विभागों के अधिकारी रखेंगे नजर
गोबर धन योजना को मूर्त रूप देने के लिए जिलाधिकारी की ओर से कई विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। सीडीओ के अलावा अलग-अलग विभागों के 12 अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान भी इस प्रोजेक्ट पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को पाइप लाइन से आपूर्ति होगी गैस
बछईपुर गो आश्रय स्थल पर संयत्र लगने के बाद किसानों से भी गोबर लिए जाएंगे और इससे मिथेन गैस भी बनेगी। यह गैस पाइप लाइन के जरिए ग्रामीणों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण इस गैस का उपयोग प्रकाश और खाना बनाने के लिए करेंगे।

चिलकहर ब्लॉक के बछईपुर स्थित गो आश्रय स्थल परिसर में गोबर धन योजना के तहत संयत्र लगाए जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। - शैलेश कुमार ओझा, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed