फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled tempo overturned, one young man died, one narrowly saved

अनियंत्रित टेंपो पलटा, एक युवक की मौत, एक बाल-बाल बचा

Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tempo overturned, one young man died, one narrowly saved
सिकंदरपुर। नवानगर चट्टी के समीप बुधवार की दोपहर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी तौसीफ खान (21) अपने मौसेरे भाई अल्तमस (13) के साथ गांव से ही टेंपो लेकर जमीन पड़सरा अपने नाना के यहां से गेहूं लाने गए था। वहां से गेहूं लादकर वह वापस लौट रहा था। जैसे ही वह नवानगर चट्टी के समीप पहुंचा कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें तौसीफ खान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौसेरे भाई अल्तमस बाल बाल बच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने तौसीफ खान को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed