फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled tempo overturned, innocent died

अनियंत्रित टेंपो पलटा, मासूम की मौत

Fri, 28 Oct 2022 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tempo overturned, innocent died
बैरिया। थाना अंतर्गत सोनबरसा चौराहा के पास स्थित पुलिया पर बृहस्पतिवार की देर रात छपरा से आ रहा टेंपो सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मासूम समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। जबकि छह लोग घायल हो गए। एक की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष पांच का सीएचसी सोनबरसा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रेवती निवासी फल विक्रेता छठ पूजा फल बेचने के लिए बृहस्पतिवार की रात छपरा से फल लेकर टेंपो से रेवती जा रहे थे। अभी टेंपो सोनबरसा पहुंचा ही था कि एनएच 31 पर सोनबरसा चौराहा के पास से गुजरते समय सामने से आ रहे ट्रक से बचने के प्रयास में असन्तुलित हो गया और पुलिया के पास गड्ढे जा गिरा। हादसे में अमरजीत तुरहा (50) पुत्र दीपनरायण, पूजा (13) पुत्री अमरजीत, राधिका (65) पत्नी मदन तुरहा, खुशी (5) पुत्री अमरजीत, किरण (20) पुत्री ललन तुरहा, कृष्णाजी (1) वर्ष पुत्र अमरजीत, गंगाजल (28) पुत्र अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा भेजवाया। चिकित्सकों ने कृष्णाजी को मृत घोषित कर दिया और खुशी को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष लोगों का इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृत शिशु कृष्णाजी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रेवती थाने को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed