फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled car entered into sweet shop, eight injured

अनियंत्रित कार मिठाई दुकान में घुसी, आठ घायल

Sat, 10 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car entered into sweet shop, eight injured
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित मठ योगेंद्र गिरी चट्टी पर शनिवार की सुबह मांझी की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए एक मिठाई दुकान में घुस गई। इस हादसे में दुकान में बैठे ग्राहक व दुकानदार के अलावा कार में सवार समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक केंद्र स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने बाइक और कार को अपने कब्जे ले लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया माझी मार्ग पर स्थित मठ योगेंद्र गिरी चट्टी पर सुरेंद्र वर्मा की मिठाई की दुकान है। शनिवार की सुबह दुकान खुलने के बाद ग्राहक चाय पी रहे थे कुछ मिठाई खरीद रहे थे। इसी बीच मांझी से सहतवार को जा रही कार चट्टी पर पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित हो गई और दुकान के सामने खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। इससे बाइक सवार दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी अभय कुमार सिंह, दुकानदार सुरेंद्र वर्मा, इनकी पत्नी कलावती देवी और दुकान में बैठे मठ योगेंद्र गिरी निवासी पागल साह, गर्जन पासवान के अलावा कार में सवार पांडेयपुर निवासी मुहहम्मद, रियाजुद्दीन अंसारी और सहतवार थाना क्षेत्र के बेउर गांव निवासी अरमान अली तथा कार चालक हिमांशु सिंह, घायल हो गए। यह देख आसपास के दुकानदार व अन्य लोगों ने दुकान व कार से बाहर निकाल कर इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज करते हुए कलावती देवी, हिमांशु सिंह और गर्जन पासवान की स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे बैरिया चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने कार व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed