फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unannounced power cuts at night have left people in distress, suffocating inside their homes.

Ballia News: रात की अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल, घरों के अंदर बिलबिला जा रहे लोग

Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts at night have left people in distress, suffocating inside their homes.
बलिया। जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच रात की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। घंटों बिजली गुल रहने से घरों में इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं और आम जनता गर्मी से बेहाल हो गए है। रात के समय अचानक बिजली गुल हो जाने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात को शहर के सुभाष नगर, लोहापट्टी, गड़हा मोहल्ला, कृष्णा नगर, बालेश्वर घाट आदि मोहल्ले में रात को कई-कई घंटों तक आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए रात गुजारना मुश्किल हो गया है। विभाग के अभियंता ऊपर से कटौती होने को मुख्य वजह बता रहे हैं। कटौती की मुश्किलें झेल रहे उपभोक्ता आक्रोशित हैं। आखिर अघोषित कटौती से उन्हें कब निजात मिलेगी। इसका सटीक जवाब विभाग नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

-------
वाट्सएप ग्रुप पर दो घंटे बाद आएगी बिजली, फिर बढ़ जाता समय
पूर। बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी के बीच क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर रात के समय लगातार हो रही बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिनभर की गर्मी के बाद रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति से जुड़ी जानकारी देने के लिए बिजली विभाग द्वारा वाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें बिजली आने-जाने और कटौती की सूचना साझा की जाती है। मौजूदा समय में इन संदेशों को लेकर भी उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की स्थिति अब रेलवे की लेटलतीफी जैसी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार ग्रुप में पहले संदेश आता है कि बिजली दो घंटे बाद आएगी, लेकिन तय समय पूरा होने पर फिर नया संदेश भेज दिया जाता है कि अब एक घंटे बाद सप्लाई बहाल होगी। इस तरह लगातार बढ़ते इंतजार से लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। कई बार तीन-तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को रात जागकर बितानी पड़ रही है। गौरा मदनपुरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के पीछे कई कारण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से कटौती मेन सप्लाई से की जा रही है। इसके अलावा लगातार बढ़ रहे ओवरलोड के कारण पावर ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो जा रहे हैं। ऐसे में ट्रांसफार्मरों और अन्य मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए बीच-बीच में सप्लाई रोकी जा रही है, ताकि बड़े नुकसान से बचा जा सके।
--------
रात में छह-छह घंटे की इमरजेंसी बिजली कटौती, विधायक ने लिखा पत्र
नगरा। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसूराम ने नगरा क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल समाधान की मांग किया है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि विधानसभा बेल्थरारोड की दो टाउन एरिया बेल्थरारोड एवं नगरा में बिजली की भयंकर रात्रि में कटौती हो रही है। दोनों कस्बों में रात्रि में छह-छह घंटे की इमरजेंसी कटौती हो रही है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रात के समय बिजली बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से अनावश्यक विद्युत कटौती तत्काल बंद करने तथा क्षेत्र में नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली संकट से आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने भी बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि बार-बार बिजली जाने से रात्रि में नींद पूरी नहीं हो पा रही है।

-----------
कनेक्शन देने में विलंब पर छह जेई को चेतावनी



उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने में विलंब करने पर अधीक्षण अभियंता ने छह जेई का चेतावनी जारी की है। साथ ही दोबारा इस तरह की शिकायत पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता इं. विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि नए उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था। इसके समय से न करने पर कुछ जेई के खिलाफ शिकायत आई थी। वहीं, समीक्षा में छह जेई के स्तर पर लंबित होने पर चेतावनी जारी की गई है। दोबारा लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
------
वर्जन--
बिजली के संकट से मुख्यालय का अवगत कराया गया है। वहां से सुधार के आश्वासन लगातार मिल रहे है। दो-तीन दिनों में सप्लाई में सुधार होने की उम्मीद है।
-विनोद कुमार जायसवाल, अधीक्षण अभियंता, बलिया।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed