{"_id":"6a7630580f82a0b4330aae0e","slug":"umashankar-singh-paid-tribute-with-teary-eyes-across-the-district-ballia-news-c-190-1-bal1001-170373-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उमाशंकर सिंह को जिलेभर में नम आंखों से श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उमाशंकर सिंह को जिलेभर में नम आंखों से श्रद्धांजलि
विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा और ओवरब्रीज पर रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के शव को अंतिम दर्शन के ल
बलिया। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर शुक्रवार को जिलेभर में सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों में शोकसभाएं आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जनसेवा, सरल व्यक्तित्व और विकास कार्यों को याद किया।
रसड़ा में नगर पालिका में कर्मचारियों एवं सभासदों ने शोकसभा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं खंड विकास कार्यालय में प्रधानों और कर्मचारियों ने बैठक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिद्दीकिया इंटर कॉलेज कोटवारी में आयोजित शोकसभा में प्रधानाचार्य मयंक शेखर राय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री रामविलास यादव, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। फुलेहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, सहदेव पौधरिया महाविद्यालय तथा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में भी शोकसभा आयोजित कर विधायक को श्रद्धांजलि दी गई।
बेल्थरारोड में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मधुर के आवास पर शोकसभा हुई। इस दौरान विनोद कुमार पप्पू, अंचल वर्मा, संदीप वर्मा, धन्नू सोनी, नीरशंकर, मनीष जायसवाल, सूबेदार भाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. अशोक सिंह से महाविद्यालय परिवार ने श्रद्धांजलि दी। नगर स्थित पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड परिसर में ठेकेदार संघ की ओर से जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई।