फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ultrasound examination stalled, patients wandering from door to door

Ballia News: अल्ट्रासाउंड जांच ठप, दर-दर भटक रहे मरीज

Tue, 09 Jan 2024 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination stalled, patients wandering from door to door
जिला अस्पताल में एक माह बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीण क्षेत्रों से निशुल्क जांच की आस में अस्पताल पहुंच रहे मरीज लौट रहे हैं या निजी जांच केंद्रों पर जांच कराने को मजबूर है। सबसे ज्यादा दिक्कत आर्थिक रूप से परेशान मरीजों को हो रही है। उन्हें उधार लेकर जांच करानी पड़ रही है। लंबे समय बाद रेडियोलाजिस्ट की तबीयत ठीक होने के बाद वह ड्यूटी पर आ गए हैं। मेडिकोलीगल एक्स-रे चालू हो गया। मारपीट व झगड़े में घायल लोगों को वाराणसी व आजमगढ़ जाने से मुक्ति मिल गई। लेकिन, अभी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं कर पा रहे हैं। सेहत पूरी तरह स्वस्थ न होने की बात बताई जा रही है। सोमवार को एक्स-रे विभाग की पड़ताल के दौरान अल्ट्रासाउंड कक्ष के गेट पर डॉक्टर की तबीयत खराब होने का नोटिस दरवाजे पर चस्पा हुआ था। कई मरीज एक दूसरे से जांच कब होगी पूछ रहे थे। कुछ पेट में दर्द होने के बावजूद दो तीन दिन से जांच कराने को दौड़ रहे थे। वहां मौजूद एक गार्ड ने बताया की डॉक्टर की तबीयत अगर ठीक रही तो एक बजे के बाद शायद अल्ट्रासाउंड जांच करे।
विज्ञापन

धर्मपुरा निवासी विष्णुदेव के 10 वर्षीय बेटे प्रीतम कुमार को पेट में दर्द की शिकायत पर चिकित्सक की सलाह पर अल्ट्रासाउंड जांच कराने पहुंचे। उन्होंने कहा की बाहर में जांच का सात सौ रुपये ले रहे हैं। काफी देर तक बैठे रहे।
विज्ञापन


रसड़ा माधोपुर निवासी लल्लन सिंह ने बताया की कई दिन से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दौड़ रहा हूं। चिकित्सक की तबीयत खराब होने के कारण जांच नहीं कर पा रहे हैं। पेट में दर्द है, दवा खाकर रोज 35 किमी से आ रहा हूं। दो बजे तक इंतजार करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलाॅजिस्ट की तबीयत खराब होने से मेडिकोलिगल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड जांच बंद थी। तबीयत में कुछ सुधार हुआ है, ड्यूटी कर रहे हैं। मेडिकोलिगल एक्स-रे जरूरी होता है, उसे करने के बाद समय मिलने पर अल्ट्रासाउंड जांच भी कर रहे हैं। -डाॅ. एसके यादव, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed