फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths seriously injured in knife attack as they clashed over DJ playing a song

Ballia News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर भिड़े, चाकूबाजी में दो युवक गंभीर

Tue, 18 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two youths seriously injured in knife attack as they clashed over DJ playing a song
बेल्थरारोड/ विशुनपुरा। उभांव थानाक्षेत्र के चंदाडीह गांव में रविवार की रात शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। घायल राकेश कन्नौजिया के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर नामजद सहित अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगरा थाने के ढेकवारी निवासी लाल बहादुर यादव के पुत्र सत्येंद्र यादव की शादी चंदाडीह निवासी राम प्रवेश यादव की पुत्री संजू यादव से तय थी। तय तिथि पर बरात धूमधाम के साथ पहुंची। द्वारपूजा होने के बाद जयमाल कार्यक्रम के समय डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरात व घराती पक्ष के कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। बरातियों में शामिल कुछ युवकों ने चाकू से राहुल यादव, राकेश कन्नौजिया पर हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बीचबचाव करने पहुंचे सनोज यादव के सिर पर डंडे से वार किया गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, वहां राकेश एवं राहुल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन मऊ लेकर चले गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाग रहे घरातियों के वाहनों पर हमला कर शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। सूचना पर थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर आठ नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। विजय कुमार निवासी भंडारी, विक्की कुमार, बंटी यादव, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, सतीश, अभय निवासी ढेकवारी, उमेश निवासी डुमाडाड़ तथा अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed