फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths riding bike injured due to truck collision

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding bike injured due to truck collision
नगरा थाना क्षेत्र के नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर कोठिया चट्टी के समीप शनिवार को रात ट्रक व बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी लालबहादुर 30 व परसिया निवासी लक्ष्मण यादव 40 किसी काम से बाइक से नगरा आए थे और रात को साढ़े आठ बजे वापस घर जा रहे थे। दोनों अभी कोठिया चट्टी के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे दोनों सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को बुलाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर नगरा पुलिस को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed