फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two youths injured in the accident died

हादसे में घायल दो युवकों की मौत

Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in the accident died
चितबड़ागांव। कस्बे में मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत हो गई। एक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल और दूसरे ने वाराणसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

राकेश बरनवाल (45) निवासी करमुद्दीनपुर गाजीपुर मंगलवार की देर शाम बलिया बाइक से जा रहा था। जैसे ही नगर पंचायत कार्यालय के निकट पहुंचा सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में रविंद्र के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार मुकेश मौर्य (38) निवासी बांसडीह रोड गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां पर इलाज के दौरान रविंद्र जायसवाल की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मुकेश को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते मे मुकेश की भी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed