{"_id":"6a39823724df87b70900f144","slug":"two-youths-arrested-for-assaulting-coach-attendant-and-vandalizing-train-ballia-news-c-190-1-ana1001-166907-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कोच अटेंडेंट से मारपीट, ट्रेन में तोड़फोड़ में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कोच अटेंडेंट से मारपीट, ट्रेन में तोड़फोड़ में दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन में मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में जीआरपी व आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों में सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह निवासी अंकित वर्मा (19) और हुसैनाबाद निवासी मोहित वर्मा (19) हैं।
जीआरपी थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने कहा कि 19 जून की रात ट्रेन संख्या 04651 अमृतसर क्लोन स्पेशल के सहतवार स्टेशन पहुंचने पर कुछ युवकों ने कोच अटेंडेंट के साथ मारपीट की थी। ट्रेन के बी-9 कोच की खिड़की तथा एस-6 कोच के दरवाजे का शीशा भी लाठी-डंडों से तोड़ दिया गया था।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सहतवार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के निकास द्वार के पास से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अंकित वर्मा ने स्वीकार किया कि ट्रेन में एसी कोच में बैठने को लेकर कोच अटेंडेंट से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को सहतवार स्टेशन बुलाया, जहां पहुंचने पर सभी ने मिलकर मारपीट और तोड़फोड़ की।
जीआरपी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमा व रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस अन्य शामिल आरोपितों की तलाश में जुटी है। संवाद