फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two trains will run from January 1 to February 17 for the Prayagraj Magh Mela.

Ballia News: प्रयागराज माघ मेले के लिए एक जनवरी से 17 फरवरी तक दो ट्रेनें चलेंगी

Tue, 23 Dec 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two trains will run from January 1 to February 17 for the Prayagraj Magh Mela.
बलिया। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक जनवरी से 17 फरवरी तक रिंग रेल सेवा के तहत प्रतिदिन दो अनारक्षित ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

वाराणसी जोन के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05101 झूंसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-थावे-सीवान-भटनी रिंग रेल अनारक्षित विशेष गाड़ी एक जनवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन झूंसी से नौ बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी जं. से 11.40 बजे होते हुए बलिया 02.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

05102 झूंसी-बनारस-मऊ-भटनी-सीवान-थावे-छपरा-बलिया-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी-झूंसी रिंग विशेष ट्रेन प्रतिदिन झूंसी से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जं. से 04.55 बजे रवाना होकर मऊ से इंदारा होकर बेल्थरारोड 07.52 बजे, सलेमपुर, से 08.13 बजे, भटनी से भाटपार रानी, मैरवा, सीवान से रतन सराय होते हुए छपरा, बलिया से 03.05 बजे, चितबड़ागांव से 03.23 बजे, गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे, औंड़िहार से 05.05 बजे गुजरते हुए वाराणसी से झूंसी नौ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी-बलिया से छपरा के बीच चलेगी ट्रेन : प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए छपरा- झूंसी के बीच एक जोड़ी मेला आरक्षित विशेष ट्रेन एक जनवरी से 16 फरवरी तक चलेगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05005/ 05006 छपरा-झूंसी-छपरा माघ मेला आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से होगा। छपरा से नौ बजे प्रस्थान करेगी। बलिया से 10.15 बजे, चितबड़ागांव से 10.30 बजे, करीमुद्दीनपुर से 10.42 बजे, यूसुफपुर से 11 बजे गुजरेगी। दूसरे दिन वाराणसी सिटी से 01.02 बजे रवाना होगा झूंसी चार बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05006 झूंसी से आठ बजे प्रस्थान कर वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी से बलिया, सुरेमनपुर होते हुए छपरा 03.45 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed