फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two teams engaged in solving the case of the dead body of the girl found in the lodge

Ballia News: लॉज में युवती के शव मामले को सुलझाने में लगीं दो टीमें

Tue, 01 Apr 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two teams engaged in solving the case of the dead body of the girl found in the lodge
बलिया। नगर के स्टेशन-टाउन हाल रोड स्थित एक लॉज में गाजीपुर की युवती का शव मिलने की घटना की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। लॉज में व आसपास भवनों में लगे सीसीटीवी की डीबीआर, मृतका तथा उसके प्रेमी के मोबाइल आदि को भी खंगाला जा रहा है। घटना की जानकारी के लिए युवक से पूछताछ के लिए पुलिस अफसरों ने एक टीम वाराणसी अस्पताल तथा दूसरी टीम को गाजीपुर भेजी है। उम्मीद है जल्द ही इस घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में रविवार की रात लॉज में गाजीपुर नगर कोतवाली के मोहनपुरवा पीर नगर निवासी 29 वर्षीय नेहा परवीन का शव मिला था। उसी कमरे में उमरगंज नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय जमील अहमद खून से लथपथ मिला था। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। होटल में पति पत्नी के रूप में कमरा लिया था। दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद नेहा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जमील को कुछ देर बाद ही वाराणसी रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की पुष्टि होने के बाद यह मामला उलझ गया। घटना के खुलासे के लिए मंगलवार को एसपी ने अधिकारियों की दो टीमे बनाकर घटना की तहकीकात में लगाया। बंद कमरे में नेहा की हत्या हुई या आत्महत्या की, इसका जवाब पति के पास ही होगा। इसकी जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती जमील का बयान लेने के लिए भेजा गया, जबकि दूसरी टीम को नेहा के घर परिजनों से और जानकारी लेने के लिए लगाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद देर रात फिर से कमरे में पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतका नेहा व घायल जमील के मोबाइल तथा लॉज में लगे सीसीटीवी के डीबीआर को कब्जे में लेकर खंगाल रही है।
विज्ञापन


---------------

शहर के लॉज में युवती की मौत व युवक के जख्मी होने की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम को वाराणसी तथा दूसरी टीम को गाजीपुर भेजा गया है। दोनों टीमों की रिपोर्ट आदि के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमवीर सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed