फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two strippers beat up, three injured

दो पट्टीदारों में मारपीट, तीन घायल

Sun, 21 Feb 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two strippers beat up, three injured
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में शनिवार की देरशाम दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर चली लाठियों से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी दुखित राम व मोतीलाल राम के घर की महिलाओं के बीच शनिवार की शाम को झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी लेकर जमा हो गए और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के संतोष राम (32) व विनोद राम (28) और दूसरे पक्ष के मोतीलाल राम (60) घायल हो गए। संतोष व मोतीलाल को निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया वहीं विनोद राम को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजवाया और झगड़े में शामिल छह लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed