फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two road accidents on Belthara road, three people injured

Ballia News: बेल्थरा मार्ग पर दो सड़क हादसे, तीन लोग घायल

Sat, 07 Feb 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two road accidents on Belthara road, three people injured
सिकंदरपुर । थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहला हादसा नवानगर ब्लॉक के समीप धोबहा बाजार मोड़ के पास स्कूली वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में धोबहा निवासी अब्दुल (18) तथा कैश अहमद (17)गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अब्दुल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, बेल्थरा मार्ग पर करमौता गांव के समीप कार ने पीछे से साइकिल सवार करमौता निवासी प्रेमचंद वर्मा (65)को टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमचंद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने कहा कि जांच की जा रही है। हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

मुंडन संस्कार से लौट रहे ईरिक्शा सवार पांच घायल : फेफना। कपूरी गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग -31 पर शुक्रवार को ई रिक्शा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में माल्देपुर गंगा घाट से मुंडन संस्कार कर लौट रहे ई-रिक्शा सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। कनैला गांव निवासी रंजीत सिंह के लड़के के मुंडन संस्कार ये लोग शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चेरुइया मोड़ पर ईरिक्शा को फेफना की तरफ से आ रही वैगनार कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed