फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two pillars of Kathal Nala rail bridge will be constructed in three crores

Ballia News: तीन करोड़ में कटहल नाला रेल पुल के दो पिलर का होगा निर्माण

Sun, 19 Mar 2023 10:15 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sun, 19 Mar 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two pillars of Kathal Nala rail bridge will be constructed in three crores
बलिया। वाराणसी-छपरा दोहरीकरण के दौरान कटहल नाला पर बने रेल पुल के दो पिलर का निर्माण होगा। इस दौरान परिचालन बाधित न हो, इसके लिए स्टील शीट पाइल गाडर तकनीक अपनाई जा रही है। खोदाई के दौरान रेलवे ट्रैक को कोई नुकसान नहीं होगा। दोनों तरह स्टील पाइल की मजबूत दीवार होगी। बुलंदशहर की एसजी पाइलिन कंपनी को ठेका मिला है। वह कार्य शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नए रेल पुल के दोनों किनारे के पिलर पर सीआरएस ने निरीक्षण के दौरान पुरानी तकनीक पर निर्माण होने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने पिलर बनाने का निर्देश दिया था। दोनों पिलर के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होगे। तीन माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा होगा। कंपनी कटहल नाला के बगल में पूरी व्यवस्था के साथ डेरा डाल दी है। निर्माण के दौरान कोई रुकावट न हो इसके लिए नाले के नीचे पाइप डाला गया है।
विज्ञापन

ऊपर से वाहनों का आना जाना जारी है। बड़ी-बड़ी आधुनिक मशीनों से स्टील शीट पाइल का कार्य शुरू हो गया है। प्रेसर मशीन के सहयोग से लोहे की 20-20 फुट लंबी चादरें रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ जमीन में गाड़ी जा रही हैं। उसके बाद पूरा ट्रैक लोहे के गाडर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के सर्वेयर पवन पांडेय ने कहा कि पूरा ट्रैक गाडर पर होने के कारण नीचे पिलरों की खोदाई व निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रेनें पूर्व की भांति फर्राटा भरेंगी। शीट पाइल कार्य देखने के लिए लोग भारी भीड़ जुट रही है।


कटहल नाले पुल के दोनों किनारे पर पुराने तकनीक पर दीवारनुमा खंभा बना था। भविष्य में परेशानी होती। सीआरएस के निरीक्षण के बाद उनके निर्देशानुसार पिलर का निर्माण होगा। पाइल गाडर तकनीक से निर्माण होगा। इस दौरान परिचालन बाधित नहीं होगा। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed