फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two pathology centres running illegally sealed Additional CMO investigates on complaint

Ballia : अवैध रूप से चल रही दो पैथालॉजी सेंटर सील, शिकायत पर एडिशनल सीएमओ ने की जांच

Thu, 12 Dec 2024 06:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Dec 2024 06:54 PM IST
सार

अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी और नर्सिंग होम की शिकायत पर बलिया में प्रशासनिक तौर पर बड़ा एक्शन देखने को मिला। एडिशनल सीएमओ ने जांच अभियान चलाकर दो सेंटर सील किया और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही। बताते चलें कि बिना मानकों को पूरा किए बलिया में बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की शिकायत है। चेकिंग अभियान के दौरान सेंटर संचालक फरार हो गए।

विज्ञापन
Two pathology centres running illegally sealed Additional CMO investigates on complaint
जांंच करती एडिशनल सीएमओ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एडिशनल सीएमओ डॉ. पद्मावती गौतम ने बृहस्पतिवार की शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर के आसपास चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर की जांच की। अचानक टीम को आता देख अवैध पैथोलॉजी संचालकों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


पैथोलॉजी और नर्सिंग होम संचालक अपनी दुकान बंद करके चंपत हो गए। दो अवैध पैथोलॉजी सेंटर पर संचालकों की ओर से कागजात नहीं दिखाने पर टीम ने दोनों को सील कर दिया। एडिशनल सीएमओ डॉ. पद्मावती ने बताया कि आईजीआरएस पर पड़ी शिकायत के आधार पर जांच की गई। अवैध रूप से चल रहे पैथोलॉजी सेंटर और अवैध नर्सिंग होम के बारे में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


ज्यादा शिकायत अस्पताल गेट के पास ही बताई गई थी। टीम की ओर से जांच शुरू करने पर अधिकतर पैथोलॉजी सेंटर और नर्सिंग होम को बंद कर संचालक भाग गए। इसलिए उन्हें कागजात प्रस्तुत  करने के लिए नोटिस जारी की जा रही है। खुशबू और आयुष पैथोलॉजी सेंटर की जांच के दौरान पंजीकरण संबंधी कागजात मांगे गए तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर कोई चिकित्सक भी उपलब्ध नहीं था। इसलिए दोनों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed