{"_id":"631e184a7e5fd412a90245e7","slug":"two-passenger-trains-canceled-routes-of-many-express-changed-ballia-news-vns6736496150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, कई एक्सप्रेस के मार्ग बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, कई एक्सप्रेस के मार्ग बदले
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। गाजीपुर सिटी-बलिया खंड पर गाजीपुर-शहबाज कुली-युसूफपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए कई गाड़ियों को निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। छपरा से 12 से 15 सितंबर तक चलने वाली छपरा-वाराणसी सिटी (05445) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी से 12 से 15 सितंबर तक चलने वाली वाराणसी सिटी-छपरा (05446) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बलिया से 12, 13 एवं 15 सितंबर को चलने वाली बलिया-प्रयागराज रामबाग (05169) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
प्रयागराज रामबाग से 12, 13 एवं 15 सितंबर को चलने वाली प्रयागराज रामबाग-बलिया (05170) अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली अप एवं डाउन सद्भावना एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस, जयनगर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर के बीच चलने वाली अप एवं डाउन पवन एक्सप्रेस, अंबाला से दरभंगा के बीच चलने वाली अप एवं डाउन हरिहरनाथ एक्सप्रेस, बरौनी से गोंदिया के बीच चलने वाली अप और डाउन गोंदिया एक्सप्रेस, छपरा से सूरत के बीच चलने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-सूरत विशेष गाड़ी, वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, छपरा से औड़िहार के बीच चलने वाली अप एवं डाउन पैसेंजर गाड़ी 12 सितंबर से 15 सितंबर तक बलिया-फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जाएंगी। 16 सितंबर से पहले की भांति उक्त रेल गाड़ियां गाजीपुर के रास्ते चलने लगेगी।