फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two pairs of reserved special trains were run for the Magh Mela.

Ballia News: माघ मेले के लिए चलाई गईं दो जोड़ी आरक्षित विशेष ट्रेनें

Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two pairs of reserved special trains were run for the Magh Mela.
बेल्थरारोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले के लिए बेल्थरारोड क्षेत्र के यात्रियों के लिए दो जोड़ी आरक्षित विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। इस ट्रेनों का ठहराव बेल्थरारोड स्टेशन पर होगा। जिससे श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वाराणसी के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार पहली जोड़ी ट्रेन संख्या 05002 गोरखपुर-झूंसी माघ मेला विशेष ट्रेन 01 जनवरी से चलेगी। गोरखपुर से रवाना होगी। अगले दिन 00.13 बजे बेल्थरारोड स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 5001 झूंसी गोरखपुर विशेष ट्रेन दो जनवरी से चलेगी। अगले दिन 3.50 बजे बेल्थरारोड स्टेशन पर पहुंचेगी। दूसरी जोड़ी की ट्रेन संख्या 5003 झूसी गोरखपुर विशेष ट्रेन 03,15,18,23 जनवरी और 02 14,16 फ़रवरी से झूंसी से चलेगी, जो 13.29 बजे बेल्थरारोड पहुंचेगी। रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों में शयनयान, सामान्य और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

फेफना के लोगों को रेल विभाग ने दिया नववर्ष का तोहफा : फेफना। फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस और बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो गया है। 30 दिसंबर से यह लागू होगा। रेलवे से जारी निर्देश के मुताबिक गाड़ी संख्या 13083-84 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस (उत्सर्ग एक्सप्रेस) और गाड़ी संख्या 15231-32 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव अब फेफना रेलवे स्टेशन पर होगा। 13083 उत्सर्ग एक्सप्रेस फेफना स्टेशन पर अप साइड में 19:49 बजे आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद रवाना होगी। 13084 उत्सर्ग एक्सप्रेस डाउन में 05:42 बजे आएगी। गाड़ी संख्या 15231 बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस अप 16:33 बजे आएगी। गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 23:41 मिनट पर आएगी। आगामी 30 दिसंबर से यह लागू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed