फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two new roadways bus found of ballia depot

बलिया डिपो की मिलीं दो नई रोडवेज बस

Thu, 18 Aug 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
two new roadways bus found of ballia depot
बलिया। परिवहन विभाग को स्वतंत्रता दिवस पर दो बसों की सौगात मिली है। जिसके चलते लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि अभी तक रूटों पर नई बसों की शुरूआत नहीं की गई है। बलिया डिपो से निगम की 81 बसों का ही संचालन किया जाता है, लेकिन अब दो नई बसें बेड़े में शामिल हो गई हैं। एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब डिपो से 83 बसों का संचालन किया जाएगा। डिपो को मिली नई बसें बीएस-6 मॉडल की हैं, जो दूसरी बसों से बिल्कुल अलग हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ये बसें नई सुविधाओं से लैस है। जल्द ही नई बसें लंबे रूटों पर फर्राटे भरेंगी। सितंबर के अंत तक कुछ और नई बसें मिलने की उम्मीद है। एआरएम ने बताया कि नई बसें मिलने सेे यात्रियों का सफर आसान होगा। क्योंकि बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को समय-समय पर बस मिलती रहेंगी। परिवहन विभाग के कुछ चालकों को ट्रेनिंग भी दिलाई जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed