{"_id":"5ec155068ebc3e908256866b","slug":"two-more-coronas-found-infected-searching-for-contactees-ballia-news-vns525380761","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले दो नए पॉजिटिव मरीज, कुल संख्या हुई 12, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले दो नए पॉजिटिव मरीज, कुल संख्या हुई 12, हड़कंप
विज्ञापन
बैरिया कस्बा को कंटेंनमेंट जाने घोषित होने के बाद सुनी पड़ी रानीगंज बाजार की सड़के।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के बैरिया ब्लाक के दुर्जनपुर और रसड़ा ब्लाक के परसिया में एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों मुंबई और दिल्ली से गांव लौटे हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाया गया बैरिया ब्लाक के दुर्जनपुर गांव निवासी युवक 10 मई को मुंबई से आया था जबकि रसड़ा ब्लॉक के परसिया गांव का निवासी युवक 11 मई को दिल्ली से आया था। पॉजिटिव आए दोनों युवकों को बसंतपुर स्थित एल-वन अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस प्रकार एल-1 अस्पताल में 11 और एक अन्य संक्रमित को आजमगढ़ में भर्ती किया गया है। इसके अलावा संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। उन सभी के भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएंगे। दुर्जनपुर और परसिया गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बैरिया थाना क्षेत्र चांद दियर मुरली छपरा का रहने वाला किशोर चार मई को ट्रेन से अपने 10 साथियों के साथ जौनपुर पहुंचा था। वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रशासन ने बस से सभी को बलिया भेजा था। जिला प्रशासन ने डीएवी इंटर कालेज बेल्थरारोड में क्वारंटीन किया था। 11 मई को चांददियर निवासी किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने युवक के साथ आए सभी नौ दोस्तों समेत 57 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा था। जिनमें से एक किशोरी समेत नौ लोगों की रिपोर्ट 15 मई को पॉजिटिव आई थी। किशोरी कोलकाता से आई थी। 11 मई को पॉजिटिव आए युवक को आजमगढ़ मेडिकल में भर्ती कराया गया। जबकि 15 मई को पॉजिटिव आए लोगों को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है। रविवार को आई तीसरी रिपोर्ट में बैरिया ब्लॉक के दुर्जनपुर गांव निवासी युवक तथा रसड़ा ब्लॉक के परसिया गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती किया गया है।