फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two minor sisters left home after being scolded.

Ballia News: डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो नाबालिग बहनें

Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two minor sisters left home after being scolded.
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार को घर से निकलीं दो सगी नाबालिग बहनें लापता हो गईं थीं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों बच्चियों को कुछ ही घंटों में वाराणसी से तलाश लिया।
विज्ञापन

14 और 10 वर्षीय दोनों बहनें बृहस्पतिवार को घर से सामान खरीदने के लिए निकली थीं। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर बांसडीह रोड थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी । जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों बच्चियों को रेलवे स्टेशन के पास महुआ मोड़ के आसपास देखा गया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जीआरपी, आरपीएफ और वाराणसी पुलिस से संपर्क कर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी दोनों की तस्वीरें और विवरण साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी बात को लेकर परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर दोनों बहनें घर छोड़कर चली गई थीं।

पुलिस टीम वाराणसी के लिए रवाना हो गई है ,आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घर से निकलने के बाद वे किन-किन स्थानों पर गईं और वाराणसी तक कैसे पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed