फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two linemen got burnt due to electric shock while repairing the transformer, commotion

Ballia News: करंट लगने से ट्रांसफाॅर्मर ठीक करते समय दो लाइनमैन झुलसे, हंगामा

Mon, 09 Sep 2024 04:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Two linemen got burnt due to electric shock while repairing the transformer, commotion
मनियर। कस्बे के वार्ड नंबर आठ जवाहर टोला में रविवार की सुबह ट्रांसफाॅर्मर का फ्यूज बनाते समय करंट लगने से दो लाइनमैन झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। उधर गुस्साए लोगों ने पावर हाउस मनियर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। पावर हाउस के गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड आठ जवाहर टोला में लगे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित थी। सुबह संविदा पर काम करने वाले लाइनमैन शिवजी शर्मा ने किसी कर्मचारी से फोन पर शटडाउन लेकर ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत शुरू की। उसके साथ उमा चौहान भी था। इसी बीच बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इससे दोनों झुलस गए। दोनों नीचे गिर गए। वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल पहंुचाया। इसके बाद गुस्साए लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। सभी कर्मचारियों को बाहरकर ताला बंद कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बिजली व्यवस्था बहाल कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि लाइन में फाॅल्ट को लेकर कुछ लोग पावर हाउस पर गए थे। समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया है।
विज्ञापन

इसके पहले शनिवार की रात को देवापुर में जले ट्रांसफाॅर्मर की जगह ट्राॅली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए देवापुर के लोग गए थे। आरोप था कि बिजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी अजय यादव ने अभद्रता कर सुल्तानपुर फीडर को ही बंद कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। रविवार सुबह शट डाउन लेकर प्राइवेट कर्मी राजू देवापुर में काम कर रहा था। काम खत्म हो जाने शट डाउन वापस ले लिया। उसी समय जवाहर टोला में ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे उमा चौहान व शिवजी शर्मा करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed