{"_id":"5efe1d0e8ebc3e42e9177131","slug":"two-killed-by-corona-16-infected-found-in-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में कोरोना से दो की मौत 16 संक्रमित मिले, संख्या हुई 148","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में कोरोना से दो की मौत 16 संक्रमित मिले, संख्या हुई 148
Thu, 02 Jul 2020 11:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
बलिया जिले में गुरुवार को 16 कोरोना संक्रमित सामने आए। इनमें दो लोगों की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 148 हो गई। इनमें से 99 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने पुष्टि करते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर में सात, चंद्रशेखर नगर में एक, निरालानगर में एक, टैगोर नगर में एक केस सामने आए हैं। मिड्ढी निवासी युवक तथा आवास विकास कॉलोनी निवासी वृद्ध की मौत बुधवार को हो गई थी। उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रेवती कस्बे में तीन एवं बेरूआरबारी के कड़िहरा में एक पॉजिटिव केेस मिला है। इसके साथ अब 47 केस एक्टिव हो गए हैं।
विज्ञापन