फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two, including a youth who went to the wedding procession of maternal uncle's son, died in a road accident.

Ballia News: मामा के लड़के की बरात में गए युवक समेत दो की सड़क हादसे में मौत

Thu, 07 Mar 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two, including a youth who went to the wedding procession of maternal uncle's son, died in a road accident.
हल्दी। बरात में शामिल होकर लौट रही बोलेरो की बिहार के बिहिया चौरस्ता के पास बुधवार की सुबह विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। बोलेरो में सवार हल्दी गांव निवासी वैभव (24) और सभापति राम (42) की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर गांव निवासी वृजबिहारी राम के लड़के ओमप्रकाश की बरात मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव गई थी। वापसी के दौरान बुधवार की सुबह सभी लोग वापस बलिया लौट रहे थे। उसी दौरान बिहार के बिहिया चौरस्ता के पास सामने से आ रहे टैंकर से बोलेरो की टक्कर हो गई। इस घटना में हल्दी गांव निवासी वैभव और सभापति राम की मौत हो गई। जबकि छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

मामा के लड़के ओमप्रकाश की बारात में गए वैभव की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। अपने लाल की मौत की खबर से मां मान्ती देवी की तबीयत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ी मां तारा देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। जबकि छोटे भाई अंकित, चंचल, सुजीत व प्रभाष का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने के बाद दरवाजे पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैभव राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था, करीब 15 दिन पहले गांव आया था। उसकी भी शादी तय हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed