फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two hours of silent dharna to restart the closed sugar mill

Ballia News: बंद चीनी मिल चलाने के लिए दो घंटे का मौन धरना

Tue, 26 Aug 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two hours of silent dharna to restart the closed sugar mill
चीनी मिल चलाओं अभियान के तहत खरुआंव में आयोजित मौन धरने में शामिल ग्रामवासी।आयोजक
इंदरपुर। पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह द्वारा चलाए जा रहे चीनी मिल चलाओ किसान बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को कई गांवों में दो घंटे का मौन धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। ताड़ी बड़ागांव में प्रमोद सिंह पप्पू, कोडरा में डिम्पल यादव, भीटकुना में गीताशरण सिंह, खरुआंव में कमलेश सिंह, अंजनी गुप्ता, असनवार में अभिषेक वर्मा ने धरने का नेतृत्व किया। गांवों में भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान व पदयात्रा के बाद मौन धरने का कार्यक्रम चलाया गया। जब तक चीनी मिल चालू नहीं हो जाती अभियान चलता रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी शुरु किया जा सकता है। उन्होंने धरने में शामिल ग्रामीणों का हौसला आफजाई किया। अभियान के जिला संयोजक गीताशरण सिंह ने कहा कि रसड़ा की चीनी मिल चालू हो जाने से बलिया जनपद ही नहीं पड़ोसी जिलों के भी अन्नदाता खुशहाल हो जाएंगे। विभिन्न गांवों में आयोजित धरने में शामिल होने वालों में विंध्याचल यादव, मनोज सिंह, बृजेश सिंह, शिवानंद वर्मा शिवलाल प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed