फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two friends started drowning while bathing in Ganga, one was saved

Ballia News: गंगा में नहाते समय डूबने लगे दो दोस्त, एक को बचाया

Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two friends started drowning while bathing in Ganga, one was saved
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना के शिवपुर घाट पर मंगलवार को गंगा में दोस्त के साथ नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से अजीत कुमार डूब गया। जबकि उसके दोस्त को बचा लिया गया। इसकी खबर लगते ही घाट पर भारी भीड़ जुट गई। उसकी तलाश में स्थानीय लोगों के साथ पुलिस लग गई।
विज्ञापन

मुरार पट्टी गांव निवासी अजीत यादव (15) सुबह अपने दोस्त के साथ शिवपुर घाट पर नहाने के लिए गया। नहाते समय वह और उसका दोस्त गहरे पानी में चले गए। डूब रहे दोस्त को वहां नहा रहे लोगो ने किसी तरह बचा लिया पर अजीत डूब गया। सूचना पर थानाध्यक्ष हरी शंकर सिंह, चौकी प्रभारी लालगंज अश्विनी मिश्र अपने हमराहियों संग घाट पर पहुंचे। स्थानीय नाविकों की सहायता से खोजबीन की गई। बड़ी जाल मंगाकर तलाश की गई। तीन चार घंटे प्रयास के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगी। दोपहर में तेज धूप होने के कारण खोजबीन तीन घंटे के लिए रोक दी गई। शाम चार बजे के बाद फिर से तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन

अजीत कक्षा आठ का छात्र था, तीन भाईयों में मझला था। पिता संजय यादव दूसरे प्रांत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना सूचना पर वह भी गांव के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि अजीत की तलाश में पुलिस टीम लगी है। स्थानीय नाविकों व ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

खड़ी की बाइक, रखा आधारकार्ड और लगा दी नदी में छलांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड (बलिया)। देवरिया व बलिया की सरहद को जोड़ने वाली सरयू नदी पर बने पुल से मंगलवार को अपराह्न एक युवक ने बाइक खड़ी करने के बाद नदी में छलांग लगा दी। बाइक के पास गमछे में रखे आधार कार्ड से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। देवरिया व बलिया पुलिस युवक की तलाश कर रही है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक बुलेट बाइक से पुल पर आया और बाइक में चाबी लगाकर छोड़ने के बाद गमछे में आधार कार्ड रखकर नदी में कूद गया। यह देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड पर लिखे पते के आधार पर युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। नदी में छलांग लगाने वाले की पहचान प्रिंस तिवारी (19) पुत्र स्व. अजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। वह मऊ जिले के रामपुर थानाक्षेत्र के अल्लीपुर मर्यादपुर का निवासी है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed