{"_id":"62ae16e52bb9124d9f278612","slug":"two-firs-in-sabotage-and-arson-ballia-news-vns6595945115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फ़ोड़ और आगजनी में दो एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फ़ोड़ और आगजनी में दो एफआईआर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते बांसडीह कोतवाल
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में शनिवार को तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी, रेलवे एक्ट, बलवा की प्राथमिकी लिखी है जबकि जीआरपी की ओर से 150 अज्ञात युवकों पर बलवा, महामारी एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
अग्निपथ योजना खफा युवकों ने शहर में पांच घंटे तक बवाल काटा था। बसों पर पथराव किया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर तोड़फोड़ की, ट्रेनों की बोगियों पर पथराव किया और एक बोगी में आग लगा दी। पुलिस से सामना होने पर पथराव कर दिया। राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने 109 उपद्रवियों का शांति भंग में चालान किया। सब जेल में हैं और उनमें से गंभीर धाराओं के आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
देर रात जीआरपी ने मामले में लगभग 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शहर कोतवाली में स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भी 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। शनिवार को भी उपद्रव करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अखिलेश पासवान निवासी श्रीपुर, अजीत कश्यप निवासी सोनपुर कला, संदीप यादव निवासी तिवारी बरहटा व रोशन कुमार निवासी छाता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
तीसरा मुकदमा शहर के काजीपुरा निवासी अग्रवाल की तहीरर पर दर्ज किया गया है। इसमें भी अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़, आगजनी और बलवा की धाराएं में एफआईआर दर्ज की गई है।
रेलवे स्टेशन पर अराजकता के मामले में अब तक तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य मुकदमों में 12 समेत अब तक कुल 124 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जो धाराएं लगाई गई हैं वो काफी गंभीर हैं। अन्य की पहचान की जा रही है। इन धाराओं के लगने के बाद उपद्रवियों को नौकरी मिलने में दिक्कत होगी।
राजकरन नय्यर, एसपी