फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two fertilizer shops suspended for irregularities

अनियमितता में उर्वरक की दो दुकानें निलंबित

Sun, 21 Nov 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Two fertilizer shops suspended for irregularities
बलिया। जिला कृषि अधिकारी व अपर जिला कृषि अधिकारी ने रविवार को मनियर क्षेत्र में राजकीय कृषि बीज भंडार व उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर दो उर्वरक की दुकानों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी शैलेश कुमार ने मनियर क्षेत्र की खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोल्डन फर्टिलाइजर एवं जायसवाल खाद भंडार सूरजपुरा की दुकान पर पीओएस मशीन चालू स्थिति में नहीं पाया गया। इन दुकानों पर एवं उर्वरक का भौतिक स्टॉक तथा पीओएस स्टॉक का मिलान करने पर अंतर मिला। इससे संभावना है कि उर्वरक की कालाबाजारी की गई है। इन दोनों उर्वरक दुकानों के लाइसेंस को जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने निलंबित कर दिया। इसी क्रम में राजकीय कृषि बीज भंडार मनियर का निरीक्षण किया। यहां एचडी 2967 प्रजाति का गेहूं बीज उपलब्ध कराया गया है जिसके किसानों को अनुदान पर वितरण किया जाना है। अधिकारियों ने किसानों से अपील किया है कि वे प्रमाणित एवं आधारीय किस्म के सरकारी बीज गोदाम से बीज क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के सहकारी समितियों पर डीएपी का सन्नाटा जल्द दूर होगा। रविवार को अपराह्न में इफको डीएपी की 2641.5 मी. टन डीएपी की लोडिंग को पारादीप उड़ीसा में रैक लग गई। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि यह रैक चार से पांच दिनों में फेफना में पहुंचेगी। इस उर्वरक को सीधे सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed