फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two farmers died in Ballia due to lightning Tragic accident happened cutting fodder family members inconsolabl

Ballia News: बारिश से बचने के लिए जा रहे थे घर, बिजली ने ले ली जान; दो किसानों की दर्दनाक मौत

Thu, 27 Jun 2024 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 08:48 PM IST
सार

Ballia News: गुरुवार को पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश हुई। कहीं-कहीं बिजली भी गिरी। इस दौरान बलिया के विभिन्न थाना क्षेत्र के दो गांव में खेत में काम कर रहे दो किसानों पर बिजली गिर गई। इस दौरान दो किसानों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two farmers died in Ballia due to lightning Tragic accident happened cutting fodder family members inconsolabl
बिजली ने ली जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में दो जगहों पर बारिश के बीच बिजली गिरने से खेतों पर गए दो किसानों की मौत हो गई। गुरुवार को चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्मापुर (बिसराई स्थान) निवासी गणेश राजभर (40) अपने खेत में चारा काटने गए थे। इस दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह घर के लिए चले लेकिन तब तक बिजली गिर गई। चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हुई।

विज्ञापन


चिलकहर संवाददाता के अनसुार गड़वार थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में दोपहर बाद गरज के बीच बारिश होने लगी। गांव निवासी सरवन खरवार (48) खेतों की तरफ गए थे। इसी बीच तेज कड़क के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से खेत में ही सरवन की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी रसड़ा संजय कुशवाहा व गड़वार पुलिस मौके पर पहुंची। सरवन की एक बेटी व बेटे की शादी नहीं हुई है। वहीं, पकड़ी थाना क्षेत्र के हरखबसंत गांव में बिजली गिरने से से लाखों के बिजली उपकरण जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed