{"_id":"631cca506a084229153d53f1","slug":"two-died-in-road-accidents-ballia-news-vns6734626132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में गई दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में गई दो की जान
विज्ञापन
भीमपुरा/नरही। किड़िहरापुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात पिकअप की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुत्तुबपुर गांव के सामने एनएच-31 पर पैदल जा रहे कर्मचारी की बाइक के धक्के से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों में कोहराम है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के लखनसिंहा गांव निवासी अनंत कुमार यादव (40) बाइक से किड़िहरापुर इब्राहिमपट्टी मार्ग पर पहुंचा था। इब्राहिमपट्टी की तरफ जा रही से तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों तथा पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी गीता यादव का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र शुशांत और प्रशांत हैं। अनंत छह बहनों में इकलौता भाई था। पिता रामअवध यादव की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक व वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पूरे गांव मातम पसरा हुआ है। उधर, नरही थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कुत्तुबपुर गांव निवासी राजेश चौधरी (40) पुत्र स्व. विक्रमा चौधरी एनएच-31 सड़क पर पैदल जा रहे थे। तेज गति से कोटवा नारायणपुर की तरफ से भरौली की तरफ जा रहे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक राजेश चौधरी की मौत हो गई थी। राजेश लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।