फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two cousins returning from aunt house were surrounded and beaten with sticks in ballia

Ballia: मौसी के घर से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की घेरकर लाठी-डंडे से पिटाई, एक की मौत

Sun, 02 Apr 2023 09:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Apr 2023 09:49 PM IST
सार

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम 20 से ज्यादा युवकों ने दो चचेरे भाइयों की लाठी-डंडे से पिटाई की। इसमें एक की मौत हो गई। दोनों मौसी के यहां से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Two cousins returning from aunt  house were surrounded and beaten with sticks in ballia
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम 20 से ज्यादा युवकों ने दो चचेरे भाइयों की लाठी-डंडे से पिटाई की। इसमें प्रीतम पाठक (28) निवासी डुमरांव बक्सर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। 

विज्ञापन


डुमरांव बक्सर निवासी दो चचेरे भाई प्रीतम और निशु रविवार को वनबिहार मार्ग स्थित मौसी के घर आए थे। देर शाम दोनों डुमरांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक 20 से ज्यादा युवकों ने दोनों भाइयों को घेर लिया। सभी लाठी-डंडे से दोनों पर टूट पड़े। जानलेवा हमले में प्रीतम व निशु गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आननफानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। निशु का उपचार चल रहा है। सुखपुरा थाना प्रभारी पारस नाथ सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। वह अपने मौसी से मिलने आए थे। घटना की जानकारी कर आरोपियों की खोज चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed