फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two brothers riding a bike died after being hit by a truck

Ballia News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Thu, 20 Nov 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died after being hit by a truck
सड़क हादसे में हुई दो भाइयों की मौत के बाद मृतकों के दरवाजे पर उप​स्थित महिलाएं।संवाद - फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
नरहीं। यूपी-बिहार के बाॅर्डर पर स्थित भरौली गोलंबर के पास नया पुल पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार कृष्णा यादव (28) और अंकित यादव (21) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवरामपुर गांव निवासी गोधन यादव की चार संतानों में कृष्णा यादव, अंकित यादव व दो पुत्री रिंकू व पिंकी यादव थीं। बड़े पुत्र कृष्णा की शादी दो साल पहले हुई थी, वह पिता व चाचा के साथ पशुओं की देखरेख करते थे। छोटे भाई अंकित को विदेश भेजने के लिए बक्सर में टेस्ट दिलाने ले गए थे। नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टेस्ट होने के बाद दोनों भाई बाइक से पुराने पुल की जगह नए पुल से लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुराने लोहा गेट से पहले पुल के एप्रोच मार्ग पर सामने से जा रहे ट्रक की टक्कर से दोनों भाई घायल हो गए। गोलंबर पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे। वाहन से घायलों को सीएचसी नरहीं पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे से ट्रक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।


----------------
अंकित विदेश जाना चाहता था
दुबहड़। शिवरामपुर गांव निवासी गोधन यादव के दो भाइयों के बीच कृष्णा व अंकित थे। अंकित विदेश जाना चाहता था। दोनों बेटों की मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के समय पिता गोधन यादव व चाचा दियरा में खेत की रखवाली के लिए गए थे। पड़ाेसियों की सूचना पर अस्पताल पहुंचे। मां सनम देवी का रो-रोक कर बुरा हाल था। कृष्णा की मौत की खबर लगते ही पत्नी सपना बेसुध हो गई। वह सड़क की तरफ भागने लगीं, बार-बार लोगों से पति को एक बार दिखाने की गुहार लगाती रही। रोते हुए बताया कि बक्सर से निकलते समय उनसे फोन पर बात हुई थी। उन्होंने एक घंटे में आने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed