फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two briefcases were blown out of the house, four houses tried to steal

घर से दो अटैची उड़ाई, चार घरों में चोरी की कोशिश

Fri, 02 Sep 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Two briefcases were blown out of the house, four houses tried to steal
रसड़ा। क्षेत्र के मंदा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर से दो अटैची पर हाथ साफ किया। चार घरों में चोरी का प्रयास किया। दोनों अटैची और सामान गांव के बाहर एक नलकूप के पास बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

चोर सबसे पहले चंदन तिवारी के घर में घुसे लेकिन कुत्ते के कारण भाग निकले। सती माई के मंदिर की लाइट बंदकर पास स्थित तारकेश्वर सिंह के मकान में घुसे। उनके पुत्र गुड्डू एवं पप्पू जिस कमरे में सोए थे, उनका कमरा बंदकर दिया। बाहर सो रही सुशीला देवी को चोरों ने चाकू से धमकाकर एक कमरे से दो अटैची उठा ले गए। इसके बाद, चोरों ने शमशेर सिंह के मकान में खिड़की से अंदर घुस गए। एलपीजी सिलिंडर ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि परिजनों की नींद खुल जाने से चोर सिलिंडर छोड़कर भाग गए। इसके बाद चोरों ने राजभर बस्ती में भूआल राजभर और लालबचन राजभर के यहां अनाज चोरी का प्रयास कर रहे थे, तभी कुत्ते की आवाज सुनकर भाग निकले। सुबह शौच करने गए गांव के लोग कृष्णपाल सिंह के नलकूप के समीप दोनों अटैची देखा तो शोर मचाया। परिजन जाकर देखे तो अटैची का सामान बिखरा था। दो हजार रुपये गायब थे। सुबह 112 नंबर डायल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed