फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two bikes collided, two died, two injured

दो बाइक टकराईं, दो की जान गई, दो जख्मी

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, two died, two injured
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर बिड़हरा तिरनई चट्टी के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार की अनियंत्रित दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के समय एक बाइक से तीन युवक सलेमपुर से बेल्थरारोड के रास्ते नगरा की तरफ जा रहे थे। इनकी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन

मृतकों में बाइक सवार नगरा थाना के खड़हरा पड़री निवासी दिलीप चौहान (24) और ताड़ीबड़ा गांव परशुरामपुर निवासी विशाल सिंह (27) शामिल हैं। घायलों में पड़री नगरा निवासी बबलू चौहान (27) और कुत्तुपुर मऊ निवासी रघुवंश चौहान (19) शामिल है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में चल रहा है। घटना के समय दिलीप चौहान बाइक से अपने भाई बबलू चौहान और साले रघुवंश चौहान के साथ सलेमपुर से ग्रिल का कार्य कर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। दूसरे बाइक चालक विशाल सिंह किसी कार्य से बेल्थरारोड आ रहा था। बिड़हरा तिरनई चट्टी के पास दोनों बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, गंभीर
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह चट्टी पर शुक्रवार की शाम बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चंदायर गांव निवासी बबलू (25) बाइक से सोनाडीह जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सीएचसी सीयर से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था के चलते डॉक्टर ने बलिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed