फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two arrested along with seven stolen bikes, two absconding

चोरी की सात बाइक संग दो गिरफ्तार, दो फरार

Sat, 15 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Two arrested along with seven stolen bikes, two absconding
बैरिया। बैरिया पुलिस एवं स्वॉट टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को चोरी की सात बाइक के साथ दो बाइक चोरों को जयप्रभा सेतु के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बाइक चोर भाग निकले जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए बाइक चोरों को पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी देते हुए सीओ बैरिया आरके तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मांझी स्थित जयप्रभा पुल के पास बिहार की ओर से बाइक से आ रहे लीला छपरा निवासी सुनील कुमार तुरहा व बदुरहा बैरिया कस्बा निवासी सुनील राम को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर सात बाइक बरामद की गई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवकों का गिरोह है जो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बाइक चुराते हैं। इसके बाद कूटरचित कागजात बनवाकर तथा नंबर प्लेट बदलकर इसे बेचने का काम करते हैं। इसमें अन्य कई लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। जिसकी जांच चल रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि कार्रवाई के दौरान दो बाइक चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में भी सफल रहे हैं जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed