{"_id":"805b0a1720bb29aaba866c4227df5054","slug":"two-and-a-half-hours-of-continuous-rain-temperatures-drop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे तक लगातार बरसात से तापमान में िगरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे तक लगातार बरसात से तापमान में िगरावट
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित आस-पास के इलाकों में बुधवार को भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान जहां-तहां ओले भी पड़े। बेमौसम ओला बारी से किसान तथा आवाम चिंतित नजर आ रहे हैं। नगर में लगातार दूसरे दिन बरसात से कई सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जबकि कई इलाकों में बरसात न होने से धूल उड़ रही है।
नवरात्र आरंभ होने के साथ हुई बारिश का असर दूसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिला। दूसरे दिन भी बरसात नगर के आसपास के इलाकों में ही हुई। पिछले 24 घंटे से आसमान में उमड़ घुमड़ रहे बादल बुधवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे एकाएक तेज हवा के साथ बरसना शुरू कर दिए। कुछ ही देर में बारिश के साथ ओले भी पड़ने लगे।
इसका असर नगर सहित कुछ ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। कुछ इलाकों में बारिश न होने से किसान पानी के लिए चिंतित हैं। बारिश और ओलाबारी से सायंकाल ठंडी हवाएं भी चलनी शुरू हो गई। बुधवार को हुई बरसात से नगर के मिड्ढ़ी चौराहा से एससी कालेज चौराहा, एनसीसी चौराहे से कुंवर सिंह चौराहा, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर मार्ग, टीडी कालेज चौराहे से मिड्ढी चौराहे तक की सड़कों पर कीचड़ और जमजमाव होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय, जीजीआईसी, आबकारी विभाग, जिला पूर्ति विभाग, पुरानी तहसील आदि में जलजमाव हो गया। नगर में 11.30 से 2.00 बजे तक लगातार बारिश होती रही। सर्वाधिक परेशानी नवरात्र के दूसरे दिन महावीर घाट गंगा स्नान करने वालों को हुई। शहर से निकलने वाले रास्ते कीचड़ और पानी से काफी खतरनाक हो गया है।
वहां बुधवार को कई बाइक और सायकल सवार गिरकर चुटहिल हो गए। यही हाल डाकघर, जिला जेल, टेलीफोन एक्सचेंज, नगरपालिका कार्यालय जाने वाले मार्गों पर है। उधर शहर में स्थित जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर पहुंचने वाले भक्तगणों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ा। दोपहर में इंद्र भगवान के खुश होने से जहां धान, सब्जी सहित कई फसलों के लिए बारिश वरदान साबित होगी, वहीं मक्का आदि के लिए नुकसानदेह भी है।