फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused of Golu murder case surrendered in court

Ballia News: गोलू हत्याकांड के दो आरोपियों ने न्यायालय में किया समर्पण

Fri, 04 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Golu murder case surrendered in court
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय के निवासी गोलू यादव पुत्र हरेन्द्र यादव हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में देवेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी निवासी टोला शिवन राय और प्रकाश सिंह निवासी टोला फकरू राय हैं।
विज्ञापन

27 जून को टोला फकरू राय के गांव से सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर लौटते समय रास्ते में गोलू यादव की हत्या कर दी गई थी। गोलू पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। गोलू के बड़े भाई दिलीप कुमार यादव के तहरीर पर बैरिया थाने में सात नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नामजद आरोपियों में दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस की दबिश से डरकर दोनों आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed