{"_id":"6871622fc735dcb425087f6c","slug":"two-accused-of-gang-rape-and-murder-surrendered-in-court-ballia-news-c-190-1-bal1001-143891-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपियों ने अदालत में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दो आरोपियों ने अदालत में किया समर्पण
विज्ञापन
बलिया। एक सप्ताह पहले नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में शुक्रवार को बंद गाड़ी में दो आरोपियों विक्की राय उर्फ सत्येंद्र राय और डिसू राय ने समर्पण कर दिया।
न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने के बाद मऊ जेल भेजने का आदेश दिया है। मुख्यारोपी रामजी राय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बालिका की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री डेरा पर अकेली थी।
वो धान रोपने गई थी। बहू अपने मायके गई थी। पति भी घर पर नहीं थे। चार जुलाई को दोपहर बाद गांव के ही रामजी राय उर्फ बब्लू राय, विक्की राय, डिसू राय ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। पूर्व के दर्ज छेड़खानी के मुकदमे में बालिका गवाह थी। आरोपी उक्त मुकदमे में सुलह के लिए दबाव बना रहे थे।