फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused arrested of robbery from franchisee operator

फ्रेंचाइजी संचालक लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2020 05:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested of robbery from franchisee operator
नगरा। नगरा पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान सिसवार राघोपुर लिंक मार्ग पर फ्रेंचाइजी संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पकड़े गए बदमाशों के पास से 69500 रुपए नगद, दो तमंचा, चार कारतूस, चार मोबाइल व एक वाईफाई कनेक्टर के अलावा एक किग्रा 900 ग्राम गांजा, आधार कार्ड, पासबुक व चेकबुक बरामद किया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना नगरा और एसओजी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सिसवार लूट कांड में शामिल बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ कोलंबस स्कूल के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने कोलंबस स्कूल के पास पहुंच कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखे जो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति के पास रुकना चाहे। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम अविनाश सिंह उर्फ गोधन सिंह निवासी सिसवार कलां थाना नगरा और ताहिर निवासी नई बाजार थाना टाउन जिला बक्सर बताया। अविनाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 29500 रुपया नगद व दो मोबाइल और ताहिर के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 45000 रुपया नगद, दो मोबाइल व एक जिओ का वाईफाई कनेक्टर बरामद किया। इसके अलावा उनके पास से बरामद बैग से एक आधार कार्ड, दो पासबुक, एक चेकबुक भी मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों बदमाशों ने नौ नवंबर को सिसवार राघोपुर लिंक मार्ग पर फ्रेंचाइजी संचालक से दो लाख रुपए की लूट और एक अक्टूबर को सिकंदरपुर के बनरहा गांव में फ्रेंचाइजी संचालक से 82 हजार रूपए की लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed