{"_id":"69ac058c41f44bde6a0af252","slug":"two-accused-arrested-for-kidnapping-molesting-and-assaulting-married-woman-in-ballia-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia Crime: विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, पति के साथ थाने पहुंच की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia Crime: विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी और मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, पति के साथ थाने पहुंच की थी शिकायत
Sat, 07 Mar 2026 04:34 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:34 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में विवाहिता से छेड़खानी और मारपीट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक दिन पहले पति के साथ थाने पहुंचकर महिला ने आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सुरहिया निवासी गुड्डू कुमार और मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बृहस्पतिवार को पति के साथ थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया था कि 27 फरवरी की रात दोनों आरोपियों ने खेत में खींचकर उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की। लोकलाज के डर से उसने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। किसी तरीके से अपने पति को इसकी जानकारी दी। पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होते ही साक्ष्यों का संकलन शुरू कर दिया गया था। महिला मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; BHU: बीएचयू को गोल्ड मेडल, पीठ के लिए पांच साल में मिले 9.61 करोड़, इस साल 19 जनवरी तक मिले एक करोड़ रुपये
आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट की थी। महिला की सुरक्षा और न्याय प्राथमिकता है। नामजद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।