Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused arrested 24 days after the murder, youth's bike recovered

UP Crime: बलिया में छात्रा के अपहरण मामले में FIR, हत्याकांड के 24 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2025 01:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 20 Oct 2025 01:31 AM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में एक पिता ने थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी के अपहरण की आशंका जाहिर की है। वहीं, कोरंटाडीह पुलिस चौकी के पास अज्ञात युवक के मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Two accused arrested 24 days after the murder, youth's bike recovered
थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: बांसडीह नगर पंचायत की एक छात्रा के पांच दिन से लापता होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छान बिन शुरू कर दी है। तहरीर में कहा कि उनकी पुत्री 11वीं कक्षा में पढ़ती है। 13 अक्तूबर को कोचिंग पढ़ने के लिए निकली लेकिन वापस नहीं आई। 

विज्ञापन


देर होने पर हर जगह खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी पता नहीं लगा। पिता ने आशंका जताई है कि पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। कोतवाल राकेश उपाध्याय ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे बरामद किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

हत्याकांड के 24 दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार, युवक की बाइक बरामद

नरहीं के कोरंटाडीह पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर गंगा की ओर जाने वाले मार्ग पर 14 सितंबर को अज्ञात युवक के मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि हत्या कर युवक का शव फेंका गया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हत्या की आंशका जताई थी। मिले अज्ञात शव के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। दो दिन बाद युवक की शिनाख्त गाजीपुर मुहम्मदाबाद अग्रवाल टोली निवासी विजय गुप्ता के रूप में हुई।

घटना के 34 दिन बाद पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों अजय चौधरी व चंदन यादव निवासी नसीरपुर मठ को गिरफ्तार कर उनके पास से युवक की बाइक व हत्या में उपयुक्त हथियार बरामद किए।

नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे के खुलासे के लिए दो टीमें लगी थीं। रविवार को पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने ईचालान से बाइक नंबर की जांच की तो विजय गुप्ता के नाम से बाइक का रजिस्ट्रेशन मिला।

गिरफ्तार किए गए अजय चौधरी व चंदन यादव निवासी नसीरपुर मठ ने बताया कि 13 सितंबर की रात हम दोनों ने विजय गुप्ता के साथ शराब पी। उसके बाद लालच में आकर विजय की हत्या कर उसकी बाइक व मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस के पकड़े जाने के डर से मोबाइल को गंगा नदी में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed