फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Twenty Twenty competition of song and music in Gadha Mahotsav

गड़हा महोत्सव में इस वर्ष भी होगी गीत-संगीत की ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता

Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Twenty Twenty competition of song and music in Gadha Mahotsav
बलिया। गड़हा विकास मंच की ओर से इस वर्ष पांच नवंबर को गड़हा महोत्सव आयोजित होगा। इस बार भी दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। महोत्सव में पहले दिन चार नवंबर को कृषि मेला, स्वास्थ्य शिविर और गीत संगीत की ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद, पांच नवंबर को रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें भोजपुरी फिल्म जगत की हस्तियां और गायक कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने बताया कि ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता के लिए फार्म मिलना शुरू हो गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए 14 से 20 वर्ष तक के प्रतिभागी गड़हा विकास मंच के भरौली स्थित कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म मिलने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। गड़हा महोत्सव के मंच पर गीत-संगीत के ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता का इंतजार भोजपुरी भाषी युवा कलाकारों को रहता है। इस वर्ष भी ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता में कई युवा कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed