फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truck stuck in the pit caused jam again

गड्ढे में ट्रक फंसने से फिर लगा जाम

Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck in the pit caused jam again
रेवती। सहतवार-बैरिया वाया रेवती मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की मध्य रात्रि बालू लदे ट्रक के फंसने के बाद पुन: जाम लग गया। शनिवार सुबह तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे फंसे ट्रक को निकालने में कामयाबी मिली। इसके बाद यातायात शुरू हुआ कि कुछ देर के बाद पुन: बालू लदा ट्रक उसी गड्ढे में आकर फंस गया। शाम तक जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

त्रिकालपुर गांव के ग्रामीणों ने बाया कि 16 घंटे जाम लगने के बाद शुक्रवार की शाम चार बजेे यातायात बहाल हुआ था। वाहन गड्ढे के बगल से होकर निकाले जा रहे थे। शुक्रवार की मध्य रात्रि बालू लदा ट्रक दलदलनुमा गड्ढे में फंस गया। फंसे ट्रक के आगे-पीछे ट्रकों की लंबी कतार लग गई। शनिवार सुबह सहतवार पुलिस तथा ग्रामीणों के प्रयास के बाद ट्रक को ट्रैक्टर तथा जेसीबी की मदद से निकाल तो लिया गया, लेकिन कुछ देर के बाद एक दूसरा ट्रक उसी गड्ढे में फंसने के बाद पुन: मार्ग पर जाम लग गया। शाम तक वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। गड्ढे से ट्रक को निकालने में सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed