{"_id":"1807f10cbe3e1ecd659100aec3ed3c6f","slug":"truck-overturns-death-of-the-elderly-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से अधेड़ की मौत,चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से अधेड़ की मौत,चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 28 Jan 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव के समीप डीहबाबा स्थान के पास मंगलवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित हो पलट गया। इससे सरस्वती पूजा के दौरान पर्दे पर सिनेमा देख रहे एक अधेड़ की दबकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह नाराज ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
रेवती थाना क्षेत्र के दीघार नयी बस्ती निवासी छितेश्वर धोबी (40) मंगलवार की रात करीब 10 बजे डीहबाबा के पास सरस्वती पूजा के दौरान पर्दे पर सिनेमा देख रहा था। इसी बीच एक ट्रक भोेपाल से सामान लेकर छपरा के लिए जा रहा था। ट्रक मझौंवा स्थित डीहबाबा के समीप पहुंचा था कि उसका टायर फट हो गया और असंतुलित हो पूजा स्थल के पास पलट गया। इसमें दबकर छितेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। काफी मशक्कत के करीब पांच घंटे बाद क्रेन मंगाकर पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक को उठाकर शव बाहर निकाला गया।
थानाध्यक्ष हल्दी अरुण कुमार दुबे ने कब्जे में ले लिया। बुधवार की सुबह क्षेत्र के नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिवारजनों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को जाम कर दिया। सड़क के दोनों किनारे वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर सीओ बैरिया सुरेश चंद्र रावत और बैरिया एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के काफी समझाने और आर्थिक सहयोग के साथ ही इंदिरा आवास, अंत्योदय कार्ड सहित अन्य सहयोग के लिए लिखित आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। मृतक के पुत्र ओम प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया।