फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truck collides with bike, two youths die

Ballia News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Sun, 02 Mar 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bike, two youths die
गड़वार। हल्दी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बादिलपुर के पास एनएच-31 पर ट्रक एवं बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर निवासी पवन पाण्डेय (30) अपनी बहन के देवर फेफना थाना के सिंहपुर निवासी लल्लन पाण्डेय (32) के साथ बादिलपुर गांव में रिश्तेदार अमित चौबे के यहां शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बादिलपुर के आगे पहुंचे ही थे कि बैरिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक ट्रक के अंदर घुस गई। हादसे में बाइक सवार पवन एवं संतोष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन

पवन दिल्ली में रहकर गार्ड का काम करता थे। एक माह पूर्व अपने घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। वहीं, सिंहपुर निवासी संतोष अहमदाबाद में टी-शर्ट कंपनी में ऑपरेटर थे। घटना की सूचना रात में ही पुलिस ने संतोष के मोबाइल से उसके घर पर दी। सूचना मिलते ही दोनों परिवार के लोग रोते बिलखते रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। हल्दी थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed