{"_id":"5d20e0f28ebc3e6cec0c6e68","slug":"truck-collide-with-uncontrollable-truck-death-of-soldier-ballia-news-vns4714822141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व कार के भिड़ंत में खलासी मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व कार के भिड़ंत में खलासी मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
चितबड़ागांव, बलिया- सड़क दुर्घटना में पलटी हुई कार। स्थानीय लोग घायल चालक को बाहर निकालने की कोशि
- फोटो : BALLIA
बेल्थरारोड। बलिया- सोनौली मार्ग पर तुर्तीपार रेग्युलेटर के पास शनिवार की सुबह सामने से आ रही कार से टकराने के बाद बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे बंधे के नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे में खलासी की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। वहीं कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई। ट्रक सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।
सीमेंट लदा ट्रक शनिवार को तड़के सोनौली मार्ग होकर देवरिया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह तुर्तीपार रेग्युलेटर के पास पहुंचा कि सामने से आ रही कार से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बंधे से 15 फुट नीचे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक का खलासी सोनू (23) की घटना- स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक मालिक का पुत्र राजवीर (18), ट्रक चालक मंजूर अहमद (22) और अजय राजभर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायल महाराजगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन उसपर सवार बाल- बाल बच गए। कार सवार कुशीनगर निवासी मानवेंद्र चौरसिया, उनकी पत्नी और बच्चों को मामूली चोटें आईं। कार कुशीनगर से वाराणसी जा रही थी। हादसे के बाद मानवेंद्र दुर्घटनाग्रस्त कार को छोड़ कुशीनगर चले गए। पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
अनियंत्रित होकर पलटी कार, चालक घायल : चितबड़ागांव। बलिया मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित सहाड़ी हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित कार पलट गई जिससे एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
नगर पंचायत निवासी पंकज राम (25) पुत्र जयराम शुक्रवार की रात 11 बजे किसी कार्यवश चितबड़ागांव से कारो गांव अपनी निजी कार से जा रहा था। चितबड़ागांव थाने से 100 मीटर पश्चिम बलिया- मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर सहाड़ी हनुमान मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे स्थित एक दुकानदार ने गाड़ी पलटते देख शोर किया। ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाल कर रात को ही उसे सदर अस्पताल बलिया भेज दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है ।