फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truck broke down on the bridge, it took 12 hours to clear the 12 km long jam

Ballia News: पुल पर ट्रक खराब, 12 किमी लंबा जाम खुलने में लगे 12 घंटे

Fri, 08 Mar 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Truck broke down on the bridge, it took 12 hours to clear the 12 km long jam
नरहीं/फेफना। टोंस नदी पर बने पुल पर ट्रक के खराब होने से फेफना से लेकर लक्ष्मणपुर तक 12 किलोमीटर से अधिक लंबा भीषण जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में 12 घंटे का समय लग गया। इस दौरान कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी तो कई विद्यालयों के बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। बक्सर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेन भी छूटी। जाम में बारात के फेंसने से दूल्हों के आगे का सफर बाइकों से करना पड़ा। दूध की गाड़ियां भी जाम का शिकार हो गई। पुलिस ने छोटी गाड़ियों को बैरिया-थम्हनपुरा मार्ग, नरही-कारों मार्ग, लक्ष्मणपुर-कथरियां मार्ग से भेजा। जाम को खत्म कराने में चितबड़ागांव, नरही और फेफना पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को लगन भी तगड़ी थी। चितबड़ागांव-फेफना के बीच टोंस नदी पुल के पास बुधवार शाम को एक ट्रक खराब हो गया। इसके बाद जाम लगना शुरू हो गया। फेफना चौराहा के चारों ओर लगभग पांच किमी तक लगे यातायात जाम से लोग परेशान दिखे। फेफना जंक्शन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस जाम के चलते शाम छह बजे से सुबह तक कमोबेश सभी ट्रेनें प्रभावित हुई है। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि पूरी रात पुलिस जाम छुड़ाने व ट्रेनों को क्रॉसिंग पार कराने में लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed