फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tristariya panchayat chunav

पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Mon, 30 Nov 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 30 Nov 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
Tristariya panchayat chunav
 विकास खंड बांसडीह, मनियर, बेरूआरबारी, पंदह तथा नवानगर ब्लाक में ग्राम  प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव आज सात बजे से होगा।
विज्ञापन


इसके लिए पोलिंग पार्टियों को ब्लाक मुख्यालयों से रवाना किया जाएगा, जो सायंकाल तक मतदान केंद्र पर पहुंच गई थी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आरओ के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

उधर चुनाव वाली रात  को प्रत्याशियों की नींद उड़ी रही। साथियों के साथ पूरी रात जागकर वोटरों को रिझाने में जुटे रहे। कहीं प्रलोभन तो कहीं मान मनौव्वल का दौर सुबह तक चलता रहा।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में कई गांव के उम्मीदवारों मे कांटे की टक्कर होती दिख रही है। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पूरी रात मतदाताओं को रिझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह था कि एक प्रत्याशी किसी के मतदाता के घर से निकल रहा था तो ठीक उसी समय दूसरा प्रत्याशी मतदाता के घर पहुंच अपने पक्ष में डोरे डालना शुरू कर दे रहा था।

रातभर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे प्रत्याशियों द्वारा अपनाये जा रहे थे। इस चक्कर में मतदाताओं की रात की नींद भी हराम हो गई  थी।

पंचायत चुनाव में मैदान में उतरे मजबूत प्रत्याशियों का वोट, छुटभैया नेताओं के चक्कर में बिगड़ न जाए इसके लिए शुक्रवार रात को कत्ल की रात  मानकर उम्मीदवारों ने मतदाताओं से बार-बार विनती करते नजर आए। यहां तक कि लोगों से कसमें तक खिलाई गई।


 वोट बटोरने के लिए मतदाताओं को तरह-तरह से खुश  किया गया और रूके हुए काम को कराने के लिए सत्ता पक्ष के कद्दवर नेताओं से  बातचीत कर मामले को सुलझाने तक का काम किया। जिला प्रशासन और पुलिस  प्रशासन भी उम्मीदवारों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed