{"_id":"6a8c97c159458ceca50f5892","slug":"three-girls-who-had-set-out-for-school-were-found-at-delhi-railway-station-ballia-news-c-190-1-ana1001-171384-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: स्कूल के लिए निकलीं 3 बच्चियां दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: स्कूल के लिए निकलीं 3 बच्चियां दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलीं
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं तीन बच्चियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दिल्ली रेलवे स्टेशन से तलाश लिया। बच्चियों के बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।
सीओ सिटी सतीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को तीनों बच्चियां घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद बच्चियों की मां ने गड़वार थाने में सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू कर दी। बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों और अन्य सुरागों के आधार पर तलाश आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने तीनों बच्चियों को दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चियां दिल्ली कैसे पहुंची इसकी जानकारी पुलिस टीम जुटा रही है, उनके आने के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।